
पटना जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में गौरीचक और गोपालपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गोपालपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में दर्ज दुष्कर्म मामले के नामजद अभियुक्त सुधांशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
वहीं गौरीचक थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी साधु यादव को गिरफ्तार किया है। साधु यादव, पिता सूचित यादव उर्फ देवनारायण यादव, ग्राम काजीबीघा का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से फरार था।
पुलिस ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों और गंभीर अपराधों के अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
