
पटना। परसा बाजार थाना कांड संख्या 27/25 में कंटेनर से हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में न केवल चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा गया, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश विश्वकर्मा, पिता रामचंद्र मिस्त्री, निवासी ग्राम नत्थूपुर; कुंदन कुमार, पिता पप्पू साव, निवासी ग्राम परसा स्टेशन नत्थूपुर; विकाश कुमार, पिता श्याम जी राम, निवासी ग्राम परसा बाजार; जनटू कुमार, पिता शिया शरण, निवासी ग्राम बुद्ध कॉलोनी; नीरज कुमार, पिता नरेश साव, निवासी ग्राम परसा बाजार; तथा पिंटू कुमार, पिता डोमन साव, निवासी ग्राम कुरथौल शामिल हैं।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और यह संदेश गया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
