
कुर्था/अरवल।
अधर्म पर धर्म की विजय,असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय एवं पाप पर पुण्य की विजय का प्रतिक दशहरा पर्व स्थानीय प्रखंड क्षेत्र मे बड़े हीं धूम धाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पर्व को लेकर शहर मे दोपहर से हीं अपार भीड उमड़नी शुरू थी जो देर रात तक चलती रही। मेले मे सभी तरह की स्थाई एवं अस्थाई दुकाने सजी हुई थी। हर तरफ पूजा पंडालो द्वारा बजाई जा रही भक्ति गीतों से पूरा महौल भक्तिमय था। इस मौके पर कई जगहों पर लंगर का भी आयोजन किया गया था।जहाँ मेले मे आए श्रद्धांलुओं ने लंगर का खूब लुफ्त लिया। वहीं आज दशहरा के दूसरे दिन भी शहर के बड़ी देवी पूजा समिति द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की सख्या मे लोग लंगर को खाया। वहीं मेले को निर्विघ्न सममापन मे समाज सेवियों से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे।
ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार