
खगौल/दानापुर।
खगौल में मकर संक्रांति इस बार केवल पर्व नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का संदेश लेकर आ रही है। धार्मिक आस्था के केंद्र श्री श्री राम जानकी देवलोक धाम मंदिर एक अनोखी पहल का साक्षी बनेगा, जहां जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया गया है।
मनो विनोद नारायण कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में 15 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से बाबू चक रोड स्थित राम जानकी चौक, खगौल में भव्य आयोजन किया जाएगा। “आओ मिलकर मनाएं मकर संक्रांति” अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक सेवा को विशेष महत्व दिया गया है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के असहाय और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि मकर संक्रांति दान और पुण्य का पर्व है, और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची भक्ति है।
ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ आमंत्रण दिया है।
पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट
