
पटना।
गौरीचक थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गौरीचक थाना कांड संख्या 914/25 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त कांति महतो को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कांति महतो (पिता– लालबाबू महतो), निवासी ग्राम काजीबीघा, थाना गौरीचक, जिला नालंदा के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार कांति महतो उक्त गोलीबारी कांड में संलिप्त था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद गौरीचक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
