पटना।
नौबतपुर–खगौल मुख्य सड़क पर जानीपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र रोड के भेलूरा–रामपुर गांव के पास शनिवार रात लगभग आठ बजे तेज रफ्तार टेम्पू और बाइक की आमने–सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि टेम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार युवक किसी समारोह—शादी या किसी अन्य कार्यक्रम—में काम से जाते प्रतीत हो रहे थे, तभी उनकी गाड़ी टेम्पू से टकरा गई। टक्कर में एक युवक की हालत इतनी गंभीर थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाकी दो घायल युवक और टेम्पू चालक की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। घायलों ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जब तक पुलिस पहुंचती, घायलों के परिजन उन्हें अपने साथ ले जा चुके थे, जिससे उनकी पहचान और वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने में देरी हो रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की आधिकारिक पहचान पुष्टि नहीं हो पाई थी। हालांकि मिले कागजात के आधार पर मृत टेम्पू चालक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मठियापुर निवासी के रूप में की जा रही है।

जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नौबतपुर, खगौल, दानापुर और सगुना मोड़ के अस्पतालों में खोजबीन की गई है, लेकिन घायलों के बारे में सटीक जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटनास्थल से मिले वाहन नंबरों से संकेत मिलता है कि ऑटो चालक और बाइक सवार क्रमशः दानापुर और मनेर क्षेत्र के निवासी हो सकते हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है तथा दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आगे जानकारी मिलने पर खबर में बदलाव किया जा सकता है..!

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव