फतुहा। भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास कुशवाहा, बाढ़ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद और सोशल मीडिया जिला संयोजक जन्मजय कुमार पंकज की संयुक्त सहमति से रजनीकांत गिरि को फतुहा विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह ज़िम्मेदारी उन्हें पार्टी में उनकी सक्रियता, निष्ठा और निरंतर योगदान को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद रजनीकांत गिरि ने कहा कि वे डिजिटल माध्यमों के ज़रिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन खड़ा करने और ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमीत सुमन सिंह, जितेन्द्र कुमार मनीष, महामंत्री बाढ़ ग्रामीण पश्चिमी और पूर्व फतुहा एनडीए प्रत्याशी सतेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। रजनीकांत ने आश्वस्त किया कि वे संगठन को मज़बूती देने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव