आरा (भोजपुर)।
जनता दल यूनाइटेड महानगर आरा की बैठक जिलाध्यक्ष महानगर जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आरा नगर से सभी सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में सभी सेक्टर एवं वार्डों में जा कर बैठक करने वहां की स्थानीय समस्याओं को समाधान करने पर विचार विमर्श किया गया। लोगों के बीच  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए गए सभी लाभकारी योजनाओं को लोगों के बीच बतलाने एवं उसका पहल कराने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी से सामुहिक रूप में मिलकर बात करने पर विचार किया गया।

सभी वार्डों में मजबूत स्थानीय संगठन के लिए सम्मानित जदयू वार्ड अध्यक्षों को महानगर जिलाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया।आज की बैठक में महानगर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, बृजकिशोर चौधरी,रिमा देवी, सर्वानंद सिंह, महासचिव ब्रजेश राय, जंग बहादुर यादव, राधा देवी, सचिव प्रेमा देवी कुशवाहा, श्याम सिंह,प्रभा देवी, देवीदयाल राम, जय कुमार शर्मा, राधेश्याम यादव, राकेश पाण्डेय, प्रवक्ता राजेश ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष , शैलेन्द्र नाथ राय, राजेश कुमार, रामनरेश मेहता, मनजीत पासवान, उर्मिला देवी, अरविंद कुमार,अजय सिंह, शीतला देवी, राजेश मालाकार,राजू सिंह, मिथिलेश शर्मा, कमलेश राय, युवा प्रदेश महासचिव देव शर्मा, युवा प्रकोष्ठ नगर मोहम्मद मुराद आलम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय रहे।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी