बड़हरा (भोजपुर)।
जिला अंतर्गत बड़हरा प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बड़हरा विधानसभा को पूर्ण रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर राजद बडहरा प्रखंड ईकाई द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय मनोज सिंह के द्वारा किया गया। धरना स्थल पर पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष लाल दास राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बड़हरा सहित आरा, शाहपुर के इलाके मे गंगा के पानी से प्रलय मचा हुआ है लेकिन अफसोस की यहां कोई सुनने वाला नही है। पूर्व विधायक संदेश सह प्रदेश उपाध्यक्ष विजयेंद्र यादव, महासचिव पंचायती प्रकोष्ठ सिपी चक्रवर्ती, राजद कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह आदि नेताओं ने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करते हैं की बड़हरा को पूर्ण रूप से बाढ़ आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही पीड़ित किसानों के खेतों का आकलन कर बाढ़ में नुकसान हुए फसल का मुआवजा देने का काम करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि सरकार के लापरवाही के कारण आज बड़हरा के जनता त्राहि-त्राहि कर रहा है। सरकार व जिला प्रशासन बिल्कुल असफल है।बड़हरा प्रखंड परिसर में बड़हरा प्रखंड को पूर्ण रूप से बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित करने के लिए आयोजित किए गए धरना स्थल पर प्रखंड पदाधिकारी बड़हरा मोहित भारद्वाज धरनार्थियों से मिलने आए। धरना कार्यक्रम मे युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिपी चक्रवर्ती,जिप सदस्य रविंद्र रजक, सोनू रजक, हरिफन यादव जिप सदस्य भीम कुमार, प्रधान महासचिव रजनीश यादव,अनिल यादव, हिरा ओझा, अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह,राज,कमलेश्वर मालाकार,तेजू त्यागी, बिमलेश यादव,नंदजी यादव,जयराम यादव, प्रिंस ठाकुर, आकाश पासवान,श्रवण, हिम्मत,
राज यादव, निशी कान्त, धर्मेंद्र यादव, रोहित सिंह, प्रदीप सिंह,सोनू सिंह, लक्ष्मण सिंह,आलोक सिंह, विभू उपाध्याय, गोलू उपाध्याय, सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी