पुनपुन/पटना।

जिले के पुनपुन अंचल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए अंचल कार्यालय के दो लिपिकों को निलंबित कर दिया है। दोनों कर्मचारियों पर अपने काम में लापरवाही बरतने का आरोप था। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी- कर्मचारी जनता के काम को लेकर लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पुनपुन के अंचल कार्यालय में काम नहीं होने की लगातार शिकायतों के बाद बुधवार को विरोध जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के अनुरूप ही अंचल कार्यालय में कई अनियमितताएं पाईं जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की।
ब्यूरो रिपोर्ट