बिक्रम।

पटना में महावीर सेवा समिति और एच.डी.आर.एस. के संयुक्त बैनर तले श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। यह जत्था बिक्रम से निकलकर तीर्थराज प्रयागराज, अयोध्या और चित्रकूट की यात्रा करेगा। इस यात्रा का नेतृत्व एच.डी.आर.एस. बिक्रम प्रखंड संयोजक गुड्डू गुप्ता कर रहे हैं।


जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। यात्रा को महावीर सेवा समिति के अध्यक्ष मदन दास और एच.डी.आर.एस. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल किशोर ने राम ध्वनि के साथ शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधु सिंह, रवि प्रकाश गुप्ता, शशांक मिश्रा, पप्पू कुमार, और जनेश्वर सिंह जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शशांक मिश्रा