
आरा (भोजपुर)।
भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा अंचल कार्यालय, आरा सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं जमाबंदी से संबंधित लंबित आवेदनों के अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने अंचलाधिकारी, आरा सदर को निर्देश दिया कि 20 जनवरी तक परिमार्जन, दाखिल-खारिज और जमाबंदी से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को हल्का वार निष्पादित करें।भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को इस प्रक्रिया का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी और अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी