
आरा (भोजपुर)।
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का दौरा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भोजपुर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा सरैया एवं सिन्हा बांध तक जाकर बाढ़ के पानी की मौजूदा स्थिति को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। वही लौटने के क्रम में सरैया हाई स्कूल के परिसर में संचालित हो रहे सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पता लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उप-मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर विजय कुमार सिंहा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़हरा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने हेतु लिखित आवेदन दिया गया। लिखित आवेदन को लेकर प्रभारी मंत्री भोजपुर ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि बड़हरा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा ।साथ ही बाढ़ राहत सामग्री के साथ-साथ जान-माल की रक्षा-सुरक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसी क्रम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत शिविर का भी निरीक्षण कर उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए पदाधिकारियों को समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो अनिल कुमार त्रिपाठी