पूर्णिया / सदर।

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे मनोज भारती कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष मनोज भारती पुर्णिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व आर एन शाह चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया। जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेताओं में काफी उत्साह दिखा। अध्यक्ष मनोज भारती फोर्ड कंपनी चौक स्थित रॉयल उत्सव भवन में कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा किया जिले में बूथ कमेटी से लेकर पंचायत कमेटी बनाने पर जोर दिया।


40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज भारतीने कहा जनसुराज पार्टी बनने के बाद मैं पहली बार पूर्णिया आया हूं। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 से मैंने बहुत कुछ सीखा व समझा। जिसका परिणाम वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। जनता को हम अच्छा संदेश देना चाहते हैं। बिहार को बदलना है तो सत्ता परिवर्तन करना होगा जो लोग बड़े भाई छोटे भाई लूट खसोट कर 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है। हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं। सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक सहायता,महिलाओं के लिए विशेष पैकेज आर्थिक सहायता दी जाएगी। उच्च स्तरीय शिक्षा बिहार में सभी गरीब बच्चों के लिए करवाई जाएगी। मजदूरों के लिए लाभदायक योजना की घोषणा की कहा कि अगर मेरी सरकार सत्ता में आयी तो मजदूरों को बाहर जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की बात कही। जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने कहा जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।
बैठक में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती के साथ पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव कुमार नारंदा, महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, ताहिर हुसैन, अमीन अख्तर सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार