
बिक्रम।
दो दशक से बिक्रम हाइवे ट्रामा सेंटर का भवन तो बना लेकिन जगह की कमी एवं राजनीतिक दांव पेंच के कारण आज तक चालू नहीं हो सका। बिक्रम वासियों द्वारा ट्रामा सेंटर के लिए लगातार आंदोलन चलता रहा।अंततः वर्तमान बिहार सरकार की पहल पर हाइवे ट्रामा सेंटर के लिए एक एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।पिछले चार महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रामा सेंटर को चालू कराने का वादा किया था। भूमि आवंटन के बाद स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रामा सेंटर के लिए भूमि के आवंटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव , विधायक सिद्धार्थ सौरभ एवं अतुल कुमार को धन्यवाद दिया है। बधाई देने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नीरज तिवारी , तेज नारायण शर्मा , अविनाश कुमार उपाध्याय बिक्रम मंडल अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, नीरज कुमार ,नवनीत दुबे, सुब्रत वासुदेव, मनोज कुशवाह ,दिलकेश कुमार ,पंकज सिंह ,मुन्ना सिंह ,गुडु सिंह ,अभय कुमार, जितेन्द्र यादव ,संधीर यादव, विमल कुमार, धीरेंद्र कुमार, बहादूर कुमार ,धमेन्द्र कुमार , लालबाबु सिंह, नन्द किशोर शर्मा ,मनोज कुमार ,योगेश तिवारी ,पिन्टु कुमार, धनंजय सिंह ,हिमांशु कुमार, अमर यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट अमित कुमार