पटना।

गुरुवार को पटना में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की शुरुआत हो गई है। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना मयंक वरवड़े के निदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पटना नगर निगम, पटना सिटी, पाटलिपुत्र, अजीमाबाद और नूतन राजधानी अंचल शामिल हैं।

अभियान के दौरान, विभिन्न स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जिनमें ठेले, खोमचा दुकानें, अवैध बैनर और पोस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कई वाहनों को भी जप्त किया गया। अभियान में ₹33,050 का जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें और पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटें। आयुक्त ने यह भी कहा है कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम किया जाएगा।