
नई दिल्ली।
गुरुवार की रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के एम्स में हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद एम्स के अपातकालीन विभाग में उन्हें गुरुवार देर शाम 8:06 बजे भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे लेकिन अथक प्रयास के बावजूद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें गुरुवार की रात 9:51 बजे मृत घोषित कर दिया। अपने सोशल मिडिया के माध्यम से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने जानकारी सभी के साथ साझा किया है। जानकारी मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी जिसके बाद दिल्ली एम्स के अपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. उनके दिल में कुछ परेशानी हो गई थी जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ नीतीश नाइक के देखरेख में कई वरिय चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटी एम्स में मौजूद हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट