आरा (भोजपुर)।
जय माँ काली बखोरापुरवाली मन्दिर ट्रस्ट बखोरापुर, भोजपुर के सौजन्य से पूर्व के वर्षों से लगातार आयोजित होनेवाले 1जनवरी 2025 को विशाल भजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसकी व्यापक तैयारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एक्स्यूटीव डायरेक्टर,होटल मौर्या, पटना बी. डी. सिंह के नेतृत्व में मंदिर कार्यकारिणी के समस्त पदधारी,सदस्य सफल संचालन के लिए प्रयासरत हैं। मुख्य सलाहकार डा० लक्ष्मण तिवारी,सह मुख्य संरक्षक  रवि शंकर सिंह एवं कमल किशोर सिंह,वाणिज्यिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष  राम बचन सिंह, युवा प्रकोष्ठ अध्ययक्ष धर्मवीर सिंह, प्रशासक  कंचन कुमार एवं समस्त माँ भक्तों की टोली कार्यक्रम की भव्यता एवं सफलता के लिए प्रयत्नशील है। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इन्डस्ट्रीज, भारत के ख्याति प्राप्त नायक-नायिका,म्यूजिसियन, गायक,गायिका,साउण्ड सिस्टम,डेकोरेशन, व्यवस्था सम्पूर्ण बिहार राज्य में किसी भी सांस्कृतिक आयोजन से बड़ा होगा।भोजपुरी की लोक गायिका सोनी पाण्डेय, तबला वादन में राष्ट्रीय स्तर पर बुलेट ट्रेन के रूप में ख्याति प्राप्त वादक अंजनी सिंह, भोजपुरी गायक जिया लाल ठाकुर, भोजपुरी हास्य लोक संगीत एवं भजन गायक मोनू राजा,भोजपुरी लोक संगीत  धर्मवीर सिंह (उ.प्र) कोमल केशरी,(प्रयागराज)हिन्दी भोजपुरी की रजनी शाक्या, भोजपुरी-हिन्दी लोक संगीत एवं भजन की खुशबु शर्मा, भोजपुरी लोक संगीत भजन का राइजिंग स्टार धर्मेन्द्र राय (गोल्डेन),भोजपुरी गायन की कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त  राकेश्वरी सिंह, भोजपुरी गायक राजा बाबू, हिन्दी भोजपुरी के सैकड़ों रील बनाने वाले सुपर स्टार डांसर स्काई स्टार (मुम्बई), ख्याति प्राप्त डांसर सोना शुक्ला के साथ दर्जनों गायक गायिका म्यूजिसियनों का विशाल जमघट “माँ सांस्कृतिक मंच” पर लगेगा। इस महोत्सव का उद्घाटन पूर्व उप थलसेनाध्यक्ष लेफिटिलेन्ट जेनरल एस के सिंह करेंगे। समाज सेवी, गरीबों के मसीहा नवयुवकों के चहेता, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के एक्स्यूटीव डायरेक्टर  बीडी सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। समारोह की अध्यक्षता भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल राणा प्रताप सिंह करेगें। विशिष्ट सम्मानित अतिथि – मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार एवं चेयरमैन आकाश ग्रुप ऑफ इंश्यूसन इंश्चायुशन बक्सर-भोजपुर-पटना डा० लक्ष्मण तिवारी निभायेंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में दर्जनों ख्याति प्राप्त सामाजिक, राजनितिक, प्रशासनिक विभूतियों का समागम देखने को प्राप्त होगा। भोजपुरी नायिका- गायिका अक्षरा सिंह अतिथि के रूप में मौखिक रूप से सम्मिलित होने का आश्वासन दिया है। खेलकूद एवं धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह को जय माँ काली बखोरापुरवाली मंदिर ट्रस्ट, भोजपुर का “मुख्य सलाहकार “पद देकर सम्मानित किया गया है। सैकड़ों वॉलेंटियर भक्तों को महिला एवं पुरूष को अलग-अलग लाईन में काली मां का दर्शन कराने  में सहयोग करेंगे।सम्पूर्ण मंदिर परिसर में  130 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा  स्थानों पर लगाये गए है। भजन कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से लेकर सायंकाल 6 बजे तक निर्धारित है। इस आशय की सूचना संयुक्त रूप से मिडिया प्रभारी  अखिलेश बाबा एवं मुख्य संरक्षक सुनील सिंह “गोपाल” ने दिया।

रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी