कई गांवों में पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था

आरा (भोजपुर)।
जिला के बाढ़ प्रभावित बड़हरा प्रखंड के इलाकों में भारत प्लस एथेनॉल कंपनी के सीएमडी सह उद्योगपति व समाजसेवी अजय सिंह के द्वारा छठे दिन भी राहत और बचाव का कार्य किया गया।इस दौरान अजय सिंह की टीम ने प्रखंड के अलग-अलग गांव में लोगों को निःशुल्क भोजन कराया, साथ ही कई गांव में घूम-घूम कर फूड पैकेट और राहत सामग्री का वितरण किया। छठे दिन बडहरा के ग्राम केशोपुर के बांध पर , गाजियापुर और फ़रहदा में अजय सिंह की तरफ़ से सार्वजनिक भोज चल रहा है।फरहदा महादलित टोला में दीपक कुमार सिंह, उमेश कुमार, सिन्हा बाजार में लवलेश, सन्नी, रोहित, विजय की टीम थी।लंगर चलाने वाली टीम में वीर बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह समेत कई युवक लोग शामिल थे।

ज्ञात हो कि इससे पहले अजय सिंह खुद बडहरा प्रखंड के अलग-अलग गांव में नाव लेकर मदद के लिए निकले थे।उनके द्वारा पिछले 6 दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में न केवल राहत सामग्री वितरित की जा रही है बल्कि बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करके निकल भी जा रहा है।वही समाजसेवी अजय सिंह द्वारा पांचवे दिन दो महिला को एंबुलेंस की सेवा देकर अस्पताल भेजा गया था।जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं को महुदही पहुंचना था।जिसमे दोनों के आज ही हॉस्पिटल जा कर नवजात बच्चा हुआ था।जिसको लेकर अजय सिंह द्वारा नाव की मांग की गई।तब सीओ द्वारा नाव माननीय लोगो की सेवा में है की बातें कही गई। जिसमे इस कारण से कुछ लोगो ने सीओ के साथ बहस बाजी हो गई।आगे बताते कहें कि उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा की जा रही है।वही छठे दिन लगातार केशोपुर में भी एंबुलेंस सेवा जारी रहा।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो अनिल कुमार त्रिपाठी