
अरवल।
भाजपा के कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों गांव मदन सिंह के टोला, वलीदाद बाजार ,अग्नूर शिव मंदिर ,अग्नुर बाजार में एवं जलवाइया मसूदा में सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कुमार ने कहा कि भाजपा का प्राथमिक सदस्य होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में दंगा, आतंकवाद, नक्सलवाद को कुचल कर सामरिक स्थिरता प्रदान किया है। भाजपा सरकार की पहल से बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कुमार ने आगे कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी के विस्तार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से हर घर तक भाजपा की नीतियों और विकास के एजेंडे को पहुंचाने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह अभियान एक राष्ट्रवादी मिशन है और राष्ट्र के प्रति प्रेम करने वाले हर लोग इसके लिए उत्सुक होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रहित की बात करने और सोचने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा हीं है। यह सदस्यता अभियान परिवार कल्याण के लिए नहीं बल्कि समाज निर्माण के लिए हैं। शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक कम से कम 200 कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य मिस कॉल नम्बर 8800002024 के माध्यम से प्राथमिक सदस्यता दिलाई जायेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, भाजपा जिला प्रवक्ता जितेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर अनिल कुमार यादव, जीबी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखलाल चौधरी, समाजसेवी पंकज सिंह, भाजपा पंचायती राज्य पर प्रकोष्ठ पूर्व जिला संयोजक कमल प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्याय विकास कुमार यादव जय मंगल, समाजसेवी मीरा सिंह, कमलेश सिंह, महामंत्री दीपक कुमार, वीरेंद्र सिंह, सचिव मुकेश कुमार यादव उपस्थित थे
ब्यूरो रिपोर्ट अशोक सिंह