धमदाहा/पुर्णिया।


रविवार को धमदाहा मुख्य बाजार में बिहार विधानसभा के चार सीटों पर चुनाव परिणाम आने पर भाजपाई कार्यकर्त्ता ने मनाया खुशी बिहार विधान सभा पर हुए उपचुनाव में चारों सीट पर एनडीए गठबंधन को मिली जीत एवं महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर धमदाहा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्त्ता ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर पटाखे छोड़े एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा महाराष्ट्र में पुर्ण बहुतमत एवं बिहार में चार सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में काफी खुशियों है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाते हुए कहा देश में विकास एवं उन्नतशील के अग्रसर मार्ग पर लाने वाले सरकार की जीत हुई है।

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री का जो संकल्प लेकर निकला है भारत विश्व गुरु सपना आज भारत अपनी परचम महाशक्तियों के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने जशन मनाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य शोभा कान्त चौधरी जिला उपाध्यक्ष,ज्ञानेंद्रू शेखर सिंह अशोक साह-धमदाहा विधानसभा संयोजक‌ दीपक कुमार सिंह रामदेव मेहता-दमगारा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार-धमदाहा मंडल उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता-धमदाहा मंडल महामंत्री अनंत मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक छोटेलाल महतो, आशीष कुमार,संतोष कुमार, अम्भु पासवान, मोनु कुमार,कैलाश मेहता अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार