आरा (भोजपुर)।

संकट मोचन मंदिर निर्माण समिति, नेहरूनगर सपना सिनेमा आरा के द्वारा श्री संकट मोचन (हनुमान जी) की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है जिसमें 25.11.2024 (सुबह 7 बजे से) प्राण प्रतिष्ठा पूजन 26.11.2024 (सुबह 7 बजे से) एवं 12 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन शाम 6 बजे से हरिकीर्तन समापन एवं भंडारा 27.11.2024 (सुबह 11 बजे से) कार्यक्रम होगा।इस अवसर काफी संख्या में हनुमान भक्त एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्द कुमार सिंह अध्यक्ष, रामेश्वर प्रसाद,उपाध्यक्ष, राजकिशोर राय, सचिव हीराजी राय उप सचिव, ओमप्रकाश सिंह उप कोषाध्यक्ष, बिनोद बिहारी सिंह, रामाकांत सिंह, मनोज मिश्र, संजय यादव, विजय यादव, निशांत सिन्हा, कन्हैया लाल,रामजी प्रसाद,प्रदीप एवं दिलीप आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी