पटना।

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर 2024 से नये टाइम टेबल के मुताबिक सुबह  9:30 बजे विद्यालय शुरू होगा। 9:30 बजे से 10 बजे तक प्रार्थना होगा। पठन पाठन कार्य की पहली घंटी 10 बजे से 10:40 मिनट तक दूसरी घंटी 10:40 मिनट से 11:20 बजे तक, तीसरी घंटी 11 :20 बजे से 12 बजे तक चलेगा। 12 बजे से 12:40 मिनट तक मध्याह्न अवकाश होगा। पुनः 4थी घंटी 12: 40 मिनट से 1:20 बजे  तक, 5वीं घंटी 1: 20 मिनट से 2 बजे तक, 6ठी घंटी 2 बजे से 2:40 मिनट तक तथा 7वीं घंटी 2:40 से 3 : 20 मिनट तक तथा 8वीं घंटी 3 : 20 मिनट से शाम 4 बजे तक चलेगा। शाम 4 बजे छुट्टी हो जाएगा। प्रत्येक शनिवार को बिना बैग का क्लास चलेगा।साथ ही शिक्षा विभाग ने एक अहम फैसला लिया है जिसके तहत सभी सरकारी स्कूलों में 8 वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रत्येक शनिवार को  स्कूलों में बिना बैग का कक्षा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को क्लास के दौरान किताब-कॉपी से स्थान पर रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग खेलकूद, डांस, संगीत, पेंटिंग आदि रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें कला और खेल गतिविधियां अनिवार्य रूप से होगा।शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी कक्षाओं में कला गतिविधियों के लिए एक निश्चित समय अनिवार्य रूप से तय किया जाएगा खेल- कूद,संगीत, नृत्य और पेंटिंग जैसी गतिविधियों को बच्चों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। इस दौरान किसी स्कूल में किसी विशेष कक्षा या बोर्ड की परीक्षा का आयोजन होने के बावजूद अन्य कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी