पीरो/आरा (भोजपुर)।

बिहार उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो उठी है।इस क्रम में बदजुबानी का क्रम भी चल पड़ा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। सभा में राजद के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव व संचालन भाकपा माले जिला सचिव जवाहर यादव ने किया। इस बीच भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव जीतने के लिए उपचुनाव जीतना होगा। नीतीश कुमार से कुछ नहीं हो रहा है।तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि झारखंड में चुनाव तो जीतेंगे ही बिहार में भी चारों सीटों पर उपचुनाव हमलोग जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यो लोग दवाई, शिक्षा, पढ़ाई, की बात नहीं करते और यही वजह है कि इनकी हार चुनावों में होगी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल उपचुनाव नहीं है, बल्कि यह 2025 में किसकी सरकार बनेगी, इसका रास्ता तय करेगा। उन्होंने भोजपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजू यादव को वोट देने से वे जीतेंगे और इससे तेजस्वी यादव की जीत होगी। ये बाते उन्होंने पीरो अनुमंडल क्षेत्र के तरारी प्रखंड अंतर्गत मोपति बाजार के मेला मैदान में  तरारी विधानसभा के इंडिया गठबंधन के  भाकपा माले उम्मीदवार राजू यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कई शक्तिशाली लोग मैदान में हैं,लेकिन हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है, जबकि कुछ लोग अमीरों की पार्टी हैं। एक नई पार्टी फुलझड़ी भी आई है। तरारी से माले और राजद में भीकोई अंतर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि  भगवान बुद्ध ने कहा था कि जहाँ अमन चैन होगा, वहीं विकास होगा। उन्होंने 2020 के चुनाव का उल्लेख किया, जहाँ भाजपा-जदयू ने 12 से 50 वोट से जीत हासिल की थी,आगे कहा हमने उपमुख्यमंत्री बन कर  5 लाख नौकरियाँ दी। तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा, कहा कि 11 साल हो गए हैं, लेकिन 22 करोड़ लोगों को रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने आरा में बोली लगाई, लेकिन बड़ा झूठा साबित हुआ। रेलवे को बेच दिया गया है और अग्निवीर योजना लाई गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर बात नहीं करती है, बल्कि खाली नफरत फैलाने और लड़ाई करती है। उन्होंने कहा कि 20 साल से मुख्यमंत्री और 11 साल से मोदी जी हैं, लेकिन क्या किया है? तरारी जीतेंगे, बिहार जीतेंगे।दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि  राजू यादव को बिहार विधानसभा में पटना भेजने और भाजपा की हिंदू-मुस्लिम राजनीति के खत्म करने को कहा। मुकेश साहनी ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टेस्ट मैच है, जिसके परिणाम 2025 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने मत का उपयोग करना चाहिए। साहनी ने यह भी कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति हो रही है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होना चाहिए। उन्होंने लालू यादव की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि हमें हर एक बूथ पर जीत हासिल करनी चाहिए। मौके पर मौजूद रहे संदेश राज्यसभा सांसद संजय यादव,विधायक किरण देवी, आरा विधानसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, आरा के पूर्व मेयर सुनील यादव, अदीबरिजबी पूर्व विधायक मनोज मंज़िल,राजद के युवा राजद जिला अध्यक्ष शैलेंद्र राम, दीपू रावत,प्रमुख मुकेश सिंह, आलोक रंजन, ईशान राज, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी