
जगदीशपुर(भोजपुर)।
श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन कुसुमहा गांव में किया गया। गोवर्धन पूजा एवं गौ एवं श्री कृष्ण पूजा के रूप में मनाया गया। श्री कृष्ण मंदिर समिति के द्वारा भव्य तरीके से कुश्ती, लम्बी दौड़, लंबी कूद , हर साल के भांति इस साल भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर सुनील कुमार यादव और राजद नेता राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी आयर मुखिया उमेश कुमार सिंह उर्फ उमेशकुशवाहा, युवा नेता मुन्ना यादव, दवां पंचायत पैक्स अध्यक्ष कृष्णा यादव, दारा मुखिया, कौरा के पूर्व मुखिया अमर सिंह, हबीब वारसी, दुर्गा शंकर परमार, दीपू रावत, बरनाव मुखिया पति मुकेश कुमार ,प्रभात सुरेश कुमार, स्टूडेंट लीडर सुशील टाइगर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।400 मीटर दौड़ में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।रेफरी के भूमिका में विकास राय उत्तर प्रदेश केशरी व कार्यक्रम का संचालन कर्ता राजद नेता गोरख यादव थे। देश के अन्य राज्य से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़ा संचालक एवं स्वागतकर्ता हरि नारायण सिंह थे।आयोजन में बनारस सिंह,दयानंद सिंह, लाल बाबु सिंह,उपेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, श्याम बिहारी सिंह, मदन सिंह, कामता यादव, सनोज यादव, विमलेश कुमार सहित कई कुश्ती प्रेमी मौजूद थे।
रिपोर्ट: केमिकल अली
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी