तरारी (भोजपुर)।

तरारी विधानसभा उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में राजग गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने तरारी विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो में दौरा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया।केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सहार प्रखंड के बरुही, गुलजारपुर, दुल्लमचक,चौरी, धनछुहा,बड़की खड़ाव में जनसम्पर्क कर भाजपा के युवा उम्मीदवार विशाल प्रशांत के समर्थन में लोगों से कमल छाप पर वोट देने का अपील किया।

लोगों से मिलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश को टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग अपने हिसाब से चलाना चाहते है। देश को बांटने वाले लोग के खिलाफ हम सभी को एकजुटता से लग जाना चाहिए ताकि उनके मंसूबे विफल होते रहे।वही केंद्रीय राज्यमंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने तरारी प्रखंड के जेठवार गाँव मे लोगो के बीच जन सम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने कहा कि मैं अतिपिछड़ा समाज से आता हूँ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो सम्मान पिछड़ा अतिपिछड़ा दलित महादलित समाज को मिला,वह किसी अन्य के कार्यकाल में आज तक नही मिला। बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने तरारी प्रखंड करथ, बड़कागाँव, तरारी एवं भकुरा में जनसम्पर्क किया।

एमएलसी सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा  ने तरारी विधानसभा के कुशवाहा बहुल गाँवो में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने मुझे एमएलसी बनाकर सदन में भेजा है।मुझे इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार विशाल प्रशांत को जिताएं। वही जदयू के वरिष्ठ नेता एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी ने सहार प्रखंड के एकवारी, कोशियर, अमहरुआ,कोलोडीहरि, अटपा, अंधारी बाजार में व्यसायिक समाज के लोगो के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया। उक्त कार्यक्रम में राजग गठबंधन के सभी स्थानीय कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी