आरा (भोजपुर)।

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के हजारों छठ पूजा करने वाले व्रतियों  के बीच नारियल, कलसुप एवं पूजन सामग्री का वितरण समाजसेवी सोनाली सिंह की तरफ से किया जाएगा ।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर एक अलग ही उत्साह और उमंग का माहौल चारों तरफ दिख रहा है।वहीं नारियल, कलसुप एवं पूजन सामग्री के वितरण को लेकर सोनाली सिंह ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक आस्था के इस महान पर्व में सभी लोग अपने-अपने तरीके से सेवा भाव में लगे हुए हैं। सेवा के साथ समर्पण उनके परिवार में उनके दादा स्वर्गीय राम बल्लभ प्रसाद सिंह से मिला है। बड़हरा प्रखंड के बबुरा,  सिमरिया,पड़रिया एवं केशवपुर में 4 नवंबर यानि सोमवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक तमाम व्रतियों के बीच नारियल एवं कलसुप का वितरण किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर (मंगलवार) को सरैया बाजार एवं सलेमपुर बाजार  में भी तमाम छठ पूजा करने वाले व्रतियों के बीच नारियल कल सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। बातचीत के क्रम में सोनाली सिंह ने बताया कि यह लोक आस्था का पर्व अपने आप में अनूठा एवं अलग तरह का एक त्यौहार है जिसमें हमारा भी सौभाग्य होगा कि हम भी उन तमाम व्रतियों के बीच उनकी सेवा कर सकें।उन्होंने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के तमाम छठ पूजा करने वाले व्रतियों से आग्रह  किया कि वे सभी निर्धारित  समय और स्थान पर जरूर पहुंचें ताकि उनकी सेवा करने का मौका हमें भी मिल सके। मौके पर उपस्थित लोगों में अमित भारद्वाज, गौतम ऋषि, राजकुमार यादव, संजय पासवान, रवि कुमार शाह, विवेक कुमार पांडे,विकास कुमार पांडे राजू कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह, जय राम सिंह ,सत्येंद्र मिश्रा,रामकुमार मिश्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

  रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी