आरा (भोजपुर)।

भोजपुर पुलिस ने नगर थानान्तर्गत 24 अक्टूबर (गुरुवार) को दोपहर 11:00 बजे मीरगंज वैरियर के पास मो० साहिद आलम, पिता-अब्दुल रहीम, ग्राम-बड़की सिंगही, थाना- नगर को अज्ञात मोटर साईकिल सवार अभियुक्त द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। जो वर्तमान में ईलाजरत है।अनुसंधान/छापामारी के क्रम में इस घटना के साजिश कर्ता मो० शहनबाज पिता स्व० अबुनसर ग्राम बड़की सिंगही थाना-आरा नगर जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया है  घटनास्थल से दो खोखा एवं 01 मिसफायर कारतूस बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान अभियुक्त शाहनवाज उर्फ गुड्डू जाली के घर से 1 एन० बी० बोर राईफल, 7 जिन्दा कारतूस, एयर गन-2. तीन पॉकेट छार्रा, 1 रूपया गिनने वाला मशीन एवं 17.50,000/रू० तथा पुराना नोट 26,000/रू० बरामद किया गया है। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना का कारण जमीन खरीद ब्रिकी में हुए विवाद बताया जाता है। आर्म्स एक्ट अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी