
आरा (भोजपुर)।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं पटना जिला के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 से 24 अक्टूबर 2024 तक आयोजित हो रही बिहार विद्यालय भारोत्तोलन मे भोजपुर के सन्नी कुमार ने कास्य पदक जीता।संघ के सचिव सह प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सन्नी कुमार राजकुमार यादव के पुत्र तथा हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली विद्यालयकी छात्र हैं जो कि 49 किलो भार वर्ग ग्रुप में 102 किलो भार उठाकर कास्य पदक जीता।इनके इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,खेल प्रेमी समाजसेवी एवं उद्योगपति अजय कुमार सिंह, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ,एथलेटिक्स संघ सचिव यशवंत सिंह डॉ विकास गुप्ता संघ के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार संयुक्त सचिव अभय कुमार पांडेय, शैलेश कुमार दल प्रबंधक आयुष राज ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस बात की जानकारी संघ संयोजक कुमार विजय ने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी
