आरा (भोजपुर)।
जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने बुधवार को एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की कि कुछ विशेष कारणों से बिहार के आगामी उप-चुनाव से पहले पार्टी को अपने कुछ उम्मीदवारों को बदलना पड़ा है।श्री किशोर ने बताया कि बेलागंज से अब प्रो .अमजद और तरारी से किरण सिंह जन सुराज के नए उम्मीदवार होंगे।इस बदलाव के कारणों को  श्री किशोर ने स्पष्ट किया कि जो पूर्व उम्मीदवार बनाए गए थे, वो भी हमारे साथ ही मंच पर बैठे हैं और यह दिखाता है कि पार्टी में पारदर्शिता और एकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए चुनाव लड़ना आसान बात नहीं हैं। तरारी के पूर्व उम्मीदवार श्रीकृष्ण सिंह  तरारी के बेटे तरारी में चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि उनका नाम यहाँ की मतदाता सूची में नहीं है। उनका नाम नोएडा की मतदाता सूची में था, जहाँ वह पहले कार्यरत थे। हमने प्रशासन से आग्रह किया था कि उनका नाम तरारी की सूची में जोड़ा जाए, लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। श्री किशोर ने किरण सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि ये समाज में कई अच्छे कार्य किए हैं, खासकर बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए। उनके अच्छे कामों को देखते हुए उन्हें तरारी से उम्मीदवार बनाया गया है। बेलागंज के बारे में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि यह क्षेत्र भी काफी चुनौतियों से भरा है।प्रो.अमजद को उम्मीदवार बनाया गया है।मो.अमजद ने कहा कि जनता के विश्वास और पार्टी के समर्थन से चुनाव जीतूंगा।तरारी उमीदवार किरण सिंह ने कहा कि जनता  मेरे कार्यों से जानती हैं।हम साथ मिलकर जीतूंगी। तरारी में बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए हैं। मेरे प्रयास उतने बड़े पैमाने पर सफल नहीं हो पाए, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और अपने काम को जारी रखा। मैं इस चुनाव में उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए आश्वस्त हूं।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी