
नवानगर (बक्सर)।
भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा नवानगर बक्सर औद्योगिक क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से CO2 प्लांट का शिलान्यास उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के बढ़े भाई जितेन्द्र सिंह और एथनॉल प्लांट के जीएम अजीत साही, एजीएम एके पांडेय , प्रोडक्शन मैनेजर धीरज सिंह एवं प्लांट कर्मीयों के द्वारा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर किया गया। प्लांट के शिलान्यास के लिए अजय सिंह के पुरोहित पं. सबलपुर बाबुल जी के द्वारा विधिविधान से संपन्न कराया गया।

सीएमडी अजय सिंह के अनुसार प्लांट का प्रोडक्शन मार्च 25 से पहले चालू करने का लक्ष्य है। CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) का कार्बोनेटेड पेय पदार्थों जैसे सोडा और शीतल पेयों में CO2 मिलाया जाता है, जिससे उसमें बुलबुले बनते हैं। इसके अलावा, इसे खाद्य संरक्षण में भी उपयोग किया जाता है। CO2 गैस को अग्निशमन यंत्रों में आग बुझाने के लिए उपयोग किया जाता है, खासकर इलेक्ट्रिकल और तरल आग बुझाने में काम लिया जाता है।कृषि के क्षेत्र में ग्रीनहाउस में पौधों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए CO2 का उपयोग किया जाता है, क्योंकि पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए इसे अवशोषित करते हैं। रासायनिक उद्योग में भी CO2 का उपयोग विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं में किया जाता है, जैसे यूरिया (एक प्रकार का खाद) के उत्पादन में। साथ ही पेट्रोलियम उद्योग में तेल निष्कर्षण में CO2 का इंजेक्शन किया जाता है ताकि तेल के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। वहीं औद्योगिक गैस के भी कई औद्योगिक प्रक्रियाओं में CO2 का उपयोग एक इनर्ट गैस के रूप में होता है, जैसे कि वेल्डिंग या धातु निर्माण में भी उपयोग किया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि प्लांट की क्षमता 50 टन प्रति दिन होगा। इस प्लांट में क़रीब 50 लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी