
आरा (भोजपुर)।
भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े अभिकर्ताओं का बीमा धारकों के बोनस बढ़ाने एवं जीएसटी मुक्त प्रीमियम एवं कमीशन घटाने पर आरा,बिहिया एवं पीरो शाखा के सामने प्रदर्शन किया गया। मंडल-2 के अध्यक्ष अभिकर्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभिकर्ताओं का कमीशन कम कर दिया गया है। पार्टी का प्रीमियम बढ़ा दिया गया। वर्ष 1956 से आज तक इस तरह की कार्रवाई एलआईसी ने कभी नहीं की थी। यह बहुत ही निंदनीय है। अब ऐसा लग रहा अभिकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इस हालत में अभिकर्ताओं को विकल्प रूप में दूसरे काम करने पड़ेंगे। कमीशन की कमी से क्लब सदस्यता नहीं मिल पाएगा। दूसरे तरफ सवशेसन क्लॉज लगाकर पार्टी की कमी हम पर थोपना चाहती है। संघ की मुख्य मांगों में कमीशन पुनर्गठन वापस लेना,क्लाबैक क्लोज, न्यूनतम बीमा राशि में वृद्धि को वापस लेने, प्रवेश के समय आयु कम को वृद्धि करने, प्रीमियम दरों में वृद्धि को कम करने, बीमा धारकों का बोनस बढ़ाना आदि है। प्रदर्शनकारियों में मनोरंजन पाण्डेय, मनोरंजन पाण्डेय, इंद्रजीत मिश्रा,श्रीभगवान तिवारी, राजकुमार सिंह, सुनील वर्मा, विमलेश प्रताप सिंहऔर अन्य थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी