आरा (भोजपुर)।
भोजपुर जिलांतर्गत लोजपा (रामबिलास) के सभी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गण,प्रखंड अध्यक्ष गण,पंचायत अध्यक्ष गण ,बूथ अध्यक्ष गण  एवं  चिराग पासवान को चाहने वाले लोजपा (रामविलास) प्रेमियों राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान  एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी  के निर्देशानुसार भोजपुर जिला सहित पूरे बिहार में जहां जहां उप चुनाव विधान सभा में एनडीए प्रत्याशी होंगे उन्हें लोजपा रामविलास के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मिलकर चुनाव जिताएंगे।आशा ही नहीं पूरा विश्वाश है कि आप सभी साथी मिलकर एनडीए गठबंधन को मजबूती से जीत दिलाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी