
फुलवारी शरीफ: बाइक की तेज रफ्तार पर युवकों को टोकना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों के सिर फट गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनके सिर में कई टांके लगाए गए। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है।

घायलों की पहचान आदर्श नगर निवासी अमन कुमार, मानस कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक चौमिन खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के आगे तेज रफ्तार से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। युवकों ने बाइक धीरे चलाने को कहा, जिसके बाद बाइक सवार युवकों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने फुलवारी शरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में समीर कुमार, विशेष, रंजीत समेत करीब 15 अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार
