पटना। जनसमस्याओं को आवाज देने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने वाले पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को रविवार को संपतचक स्थित द पार्टी प्वाइंट में सम्मानित किया गया। मौका था ‘कलम संगम 2026 पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह’ का। ‘कलम हमारी, पहचान हमारी, आवाज आपकी, जिम्मेदारी हमारी’ संदेश के साथ आयोजित समारोह में पत्रकारिता और जनसेवा के सामाजिक दायित्व पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में नीरज कुमार, मुकेश कुमार और शुभम की प्रमुख भूमिका रही। समारोह में नगर परिषद संपतचक के अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष निशा कुमारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख संपतचक रंजीत कुमार टप्पू, देव कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अंजली कुमारी, देव कुमार सिंह और शिक्षाविद् सह पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए गुरुदेव श्री प्रेम की सराहना की गई। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने देशभर में अब तक 10 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं और अपना जीवन शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया है।

पुलिस अधिकारियों को भी मिला सम्मान। जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था में योगदान के लिए गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार, गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार, पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी, परसा थानाध्यक्ष मेनका रानी, धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा पचरुखिया थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कलम, कैमरा और आवाज के माध्यम से जनहित के मुद्दों को सामने रखने वाले पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार