
खगौल। शादी-विवाह के कपड़ों की खरीदारी के लिए अब खगौलवासियों को दूसरे बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नगर के मोती चौक स्थित जयराम बाजार में मनीष वस्त्रालय के नए कपड़ा शोरूम का शुभारंभ पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष उमा गुप्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने संयुक्त रूप से किया।
शोरूम के प्रोपराइटर मनीष कुमार गुप्ता एवं श्रुति कुमारी ने बताया कि यहां महिला एवं पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। खासकर शादी-विवाह के लिए लहंगा-चुन्नी, साड़ी, सूट, शर्ट, पैंट समेत अन्य कपड़ों की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शोरूम शुरू होने से खगौलवासियों को शादी की छोटी-बड़ी खरीदारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शोरूम को ग्राहकों की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखकर आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। यहां उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण कपड़े उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मौके पर समाजसेवी अजय कुमार यादव, ओम नंदन तिवारी, गौरव गुप्ता, कोमल गुप्ता, आरयुष गुप्ता, वाणी गुप्ता, उदय प्रसाद गुप्ता, किरण गुप्ता, सीमा गुप्ता, नवीन कुमार, रंजन कुमार सिन्हा, विकाश कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट
