
फुलवारी शरीफ: एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में आयोजित अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने समसामयिक मुद्दों पर तार्किक और प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी भाषाई दक्षता व बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, जिससे प्रतियोगिता रोचक और ज्ञानवर्धक बन गई।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, भाषा की शुद्धता, प्रस्तुति शैली, तार्किक क्षमता और समय-प्रबंधन के आधार पर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। उप-प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और तार्किक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सफलता का श्रेय शिक्षकों और आयोजन समिति को देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट अजीत कुमार
