
पटना के न्यू बाईपास स्थित सिपारा पुल से पश्चिम, दशरथा मोड़ के पास शुक्रवार को प्रीमियम प्री-ओन्ड कार शोरूम ‘व्हील्स क्राफ्ट’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर संचालक सनी खान, राजेश कुमार, सुजीत कुमार, कांग्रेस नेता आसिफ गफूर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में लोगों ने शोरूम में उपलब्ध शानदार गाड़ियों की रेंज को देखकर उत्साह जताया।

‘व्हील्स क्राफ्ट’ के संचालक सनी खान ने बताया कि यहां मारुति से लेकर मर्सिडीज़ तक हर ब्रांड की 150 से अधिक गाड़ियां हमेशा स्टॉक में उपलब्ध रहती हैं। हर बजट के ग्राहकों के लिए अलग-अलग वेरिएंट और प्राइस रेंज में वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि कोई भी ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी चुन सके।
उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा ब्रांच है, जबकि पहला शोरूम बोरिंग कैनाल रोड में पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। सिपारा स्थित नए शोरूम के उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए ट्रांसफर फ्री, इंश्योरेंस फ्री समेत कई विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
सनी खान ने कहा कि ‘व्हील्स क्राफ्ट’ की सबसे बड़ी पहचान सिर्फ गाड़ी बेचना नहीं, बल्कि बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विस देना है। सभी गाड़ियों के पेपर की पूरी गारंटी दी जाती है और ग्राहकों को एक्सीडेंटल या इंजन संबंधी खामी से मुक्त वाहन ही उपलब्ध कराए जाते हैं। अगर खरीद के बाद किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज यूज्ड कार का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और लोग कम समय में अपनी गाड़ियां बदलना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ‘व्हील्स क्राफ्ट’ ग्राहकों को सही सलाह देने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार पेट्रोल या डीजल वाहन चुनने में भी मदद करता है।
सनी खान ने कहा कि गाड़ी सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि लोगों के सपनों और भावनाओं से जुड़ी होती है। उनका उद्देश्य है कि हर ग्राहक को भरोसेमंद, पारदर्शी और शानदार अनुभव मिले। पूरे बिहार में उनके ग्राहकों का मजबूत नेटवर्क है और सोशल मीडिया के जरिए भी बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं।
शोरूम के संचालक सनी खान (मोबाइल: 98018 12442) ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा, सही दाम और भरोसेमंद वाहन उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उद्घाटन के साथ ही ‘व्हील्स क्राफ्ट’ ने पटना में प्रीमियम यूज्ड कार सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
ब्यूरो रिपोर्ट
