बिहटा। बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों में उनसे मिलने की खास उत्सुकता देखी जा रही है। इसी क्रम में बिहटा प्रखंड के कौड़ियां पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
नीरज कुशवाहा ने इस अवसर को अपने जीवन का सबसे सुनहरा पल बताते हुए कहा कि जैसे ही वे मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए आगे बढ़े, सम्राट चौधरी ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि “आज आपको हमें सम्मानित करने का दिन है।” उन्होंने अपने फोटोग्राफर से भी कहा कि “इनकी अच्छी तस्वीर लो, इन्होंने बहुत मेहनत की है।”
मुख्यमंत्री के इस सरल और प्रेरणादायक व्यवहार से नीरज कुशवाहा काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन की अमूल्य याद बन गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट