
पटना: गौरीचक थाना क्षेत्र में वर्ष 2005 के चर्चित हत्या कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही थी, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया गया।
गौरीचक थाना अध्यक्ष, प्रशिक्षु आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि थाना कांड संख्या- 823/05, दिनांक 08 दिसंबर 2005, धारा 302/201/394/412/34 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त संजय महतो (पिता- स्व. कामेश्वर महतो), ग्राम मिर्जापुर, थाना चिकसौरा, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बीते करीब दो दशकों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अजीत कुमार की रिपोर्ट
