असत्य पर सत्य की जीत,अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा
धमदाहा/पूर्णिया।
शनिवार को धमदाहा नेहरू चौक, धमदाहा उत्तर दमगड़ा मोग्लिया पुरन्दाहा पश्चिम मीरगंज कुंआडी, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दशहरा पूजा लोगों ने पूजा-पाठ भगवती का आराधना किया। धमदाहा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धमदाहा मुख्यालय नेहरू चौक पर मीरगंज रूपसपुर खगहा में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के राजस्व मंत्री, डॉक्टर दिलीप जयसवाल, खाद्य आपूर्ति संरक्षण विभाग के मंत्री लेसी सिंह मुख्य अतिथि थे। दशहरा पूजा समिति ने रावण कुंभकरण और मेघनाथ का विशाल पुतला बनाये गए थे, जिसमें मंत्री के हाथों पुतले में आग लगाकर जलाया गया।

धमदाहा नेहरु चौक दशहरा पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित रावण दहन का घोषणा किया गया। मौके पर मंत्री ने लेसी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जीवन का मूल उद्देश्य यह है कि हमें अपने जीवन के हर कार्य में सत्य और धर्म का ख्याल रखना चाहिए।संसारिक जीवन में अपने ताकत बुद्धि पर अहंकार नही करना चाहिए। राजस्व विभाग के मंत्री  डाक्टर दिलीप जयसवाल ने कहा सत्ता और शासन स्थाई किसी का लम्बे समय तक नही चल सकता। आज हम कल कोई ओर परिवर्तन संसार का रीत है, इसलिए अपने जीवन के बचे लम्हे में एक यादगार पल अर्थात सत्य और धर्म का रास्ता अपनाना चाहिए। सत्य और धर्म से ही ख़ुशी, संतुष्टि मिलती है जीवन का यही सत्य है। मौक पर धमदाहा नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी,एसडीएम राजीव कुमार, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, कार्यपालक दिव्या मिश्रा, पार्षद विनय सिंह, नंदन पंडित, पार्षद प्रतिनिधि मनीष सिंह, मनीष महतो, भाजपा नेता सुनील सिंह, शंभू शर्मा मेला कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार