पटना।

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आई.डी.ए.) के विभिन्न पदों के लिए 18 नवंबर 2025 को संपन्न चुनावों में बिहार ने नया इतिहास रच दिया है। वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., पटना के पूर्व प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह को इंडियन डेयरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। यह पहला अवसर है जब इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन के सर्वोच्च पद पर बिहार से किसी व्यक्ति का चयन हुआ है।

चुनाव में पटना डेयरी प्रोजेक्ट, फुलवारी शरीफ की लेखा शाखा के प्रमुख संजीव सिन्हा भी बिहार से आई.डी.ए. सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., पटना के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रबंध निदेशक रूपेश राज, और सभी अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सुधीर कुमार सिंह और संजीव सिन्हा को बधाई दी। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में इंडियन डेयरी एसोसिएशन नई बुलंदियों को छुएगा और डेयरी उद्योग में विकास की गति तेज होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव