चांदी (भोजपुर)।

कुल्हड़ियां स्टेशन के समीप साइकिल के मालिक महावीर पाण्डेय की हत्या किए जाने के बारे में उनके पुत्र विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा एक लिखित आवेदन चांदी थाना में दिया गया कि उनके पिता महाबीर पाण्डेय की हत्यारोपी प्रमोद पाण्डेय पिता बिन्देश्वरी पाण्डेय, निशा यादव उर्फ प्लेन यादव,रमेश यादव ,अशोक यादव, भुषण उर्फ गुड्डु चारों पिता- स्व० गौरी यादव, धर्मेन्द्र यादव उर्फ घर्म थाना-चांदी जिला-भोजपुर द्वारा साईकिल स्टेण्ड कुल्हडिया स्टेशन के पास तकिया मुंह पर रखकर दबाकर किया गया है। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा उक्त आवेदन पर हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष चांदी के नेतृत्व में थाना के पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, हत्याकांड में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी अशोक यादव उर्फ अशोक राय एवं निशा यादव उर्फ प्लेन यादव पिता स्व० गौरी यादव सा0 भदवर थाना चांदी जिला भोजपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त निशा यादव उर्फ प्लेन यादव का अपराधिक इतिहास चांदी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी