आरा (भोजपुर)।
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट, लोजपा रामविलास के नारो के साथ और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के विजन के साथ विकाश सिंह अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय  के द्वारा राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष , संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,अरविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड के समक्ष सैकड़ों छात्रों ने आरा में लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि पूरे बिहार में प्रतिदिन हजारों लोग लोजपा(रामविलास)की सदस्यता ले रहे है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  के सोच के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हो रहे है।युवाओं ही नही हर भारत के न्याय पसंद लोग चिराग पासवान को पसंद कर रहे है।पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी लोगो फूल माला पहना कर तथा पार्टी की गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सभी को  बधाई दिया।छात्र नेता विकास सिंह ने कहा कि छात्र ही देश के धरोहर है और छात्र चाहे तो किसी भी प्रदेश की सरकार को बना सकते है और बिगाड़ सकते है।हम सभी छात्र श्री चिराग  के साथ हैं तथा उनके  हाथों को मजबूत और उनके सपनों को साकार करेंगे ।संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ ने कहा कि युवा, छात्र,महिला और बुजुर्ग श्री चिराग  के पसंद कर रहे है एवं उनकी क्रिया कलाप को राष्ट्रीय स्तर पर लोग पसंद कर रहें है। राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान के सिपाही प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय  सहित प्रदेश स्तरीय नेताओ ने पार्टी की नीति ,विजन को जन जन तक पहुंचा रहे है। अरविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने कहा कि हर घर लोजपा का एक सदस्य हम लोग बनायेगे और श्री पासवान का विजन संदेश को घर घर  पहुंचाएंगे। प्रकाश कुमार जिला मीडिया प्रभारी ने नए सभी छात्र नेताओं को माला से स्वागत किया।उपस्थित छात्र नेताओं ने जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान को आरा सर्किट हाउस में बुके देकर सम्मानित किया। कई छात्र संगठन के नेताओ में सदस्यता लेने वालो में बड़े सिंह,अंकित तिवारी
अंकित सिंह,प्रियांशु विजय,अरबाज अंसारी, विक्की सिंह, रवि यादव, अरविंद पासवान, आयुष सिंह, निखिल सिंह, नवीन यादव आदि के साथ साथ दर्जनों छात्रों ने पार्टी की सदस्यता ली।
रिपोर्ट: देवाशीष
भोजपुर ब्यूरो: अनिल कुमार त्रिपाठी