पटना।
मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही चूड़ा भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के आयोजन में प्रदेश भर से कार्यकर्ता उपस्थित रहे, और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए, डॉ. जायसवाल ने इस पर्व के महत्व को साझा किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म का प्रतीक है और यह हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में मिठास लाए और भगवान सूर्यदेव सबको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें।
इस दही चूड़ा भोज में कई प्रदेश स्तर के नेता भी उपस्थित थे, जिनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल थे। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ तिवारी एवं किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की उत्साह भरी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल और भी गरमाया।