
आरा (भोजपुर)।
राष्ट्रीय युवा छात्रशक्ति संघ संगठन टीम और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत जगदीशपुर के नया टोला मोड पर किया गया। संगठन के नेतृत्व अध्यक्ष छात्र नेता रितिक रौशन सिंह एवं अन्य युवाओं ने फूल माला और अंग वस्त्र से किया सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने वीर कुंवर सिंह किला के संबंध में बताया कि ये 1857 की लड़ाई के प्रथम योद्धा थे। आज जगदीशपुर की पहचान है वह कुंवर सिंह की बहादुरी और सशक्त शासन के बदौलत। संगठन के अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से मांग किया कि इसे पर्यटन स्थल जल्द घोषित किया जाए। वीर कुंवर सिंह किला मैदान को जहां जगदीशपुर नगर पंचायत और बेहतर विकाश का कार्य कर पूरे देश में अपना स्थान बनाए। इस मौके पर मौजूद रहे युवा राहुल यादव, मनीष सिंह, विशाल सोनी, अंकित सिंह, किशन सिंह, मंचन सिंह, हरेंद्र यादव, साहिल, भोलू खान, अमन कुशवाहा, रजनीश सर, विशाल कुमार,सोनू कुमार ,सुबास कुशवाहा, रोहित कुमार सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी