जगदीशपुर (भोजपुर)।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। 24 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा कुमारी ने अपने पति से तंग आकर आत्महत्या कर ली। प्रतिमा के मायके वालों ने उसके पति सुनील यादव पर जान से मारने का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि प्रतिमा की शादी 2020 में सुनील यादव के साथ हुई थी। सुनील यादव लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था और एक महीने पहले ही गांव लौटा था। प्रतिमा की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक 3 वर्षीय है और दूसरी तीन माह की नवजात है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा के पति ने उसे दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था। इसके बाद प्रतिमा के पिता उमाशंकर यादव ने अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन सुनील यादव ने उन्हें रोक दिया। प्रतिमा की 3 वर्षीय बेटी का बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह अपने पिता पर अपनी मां को पीटने का आरोप लगा रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सुनील यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह और एफएसएल की टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा। इसके बाद एफएसएल की टीम ने शव की जांच की और सैंपल एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष विगाऊ राम, दरोगा आफताब खान व मीना कुमारी पुलिस बल के साथ बभनियांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजीव चंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्य विवाहिता द्वारा आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और यह मामला दहेज हत्या या मर्डर हो सकता है या दोनों हो सकता है। एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के पिता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और वह अपनी बेटी को लेने आए थे, लेकिन दामाद ने उन्हें जाने नहीं दिया। मृतका के पति पर जान से मारने का आरोप लगाया गया है और पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट: केमिकल अली
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी