आरा (भोजपुर)।
लोजपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ का जिला का समीक्षा बैठक स्थानीय एक निजी होटल के सभागार में हुआ। इस दौरान लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। समीक्षा के क्रम में कुमारी सिन्हा अपने सभी महिला कार्यकताओं से परिचय  प्राप्त करते हुए कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी  जिलों में समीक्षा बैठक हो रही है।आप सभी महिला एक जुटता के साथ संगठन का विस्तार करें।चिराग पासवान  के विजन को घर घर पहुंचावें। नारी शक्ति के बदौलत 2025 में बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।आगे उन्होंने बताया कि जीविका,स्वयं सहायता समूह,सामाजिक कार्यकर्ता आदि महिला लोग पार्टी में दिन प्रति दिन जुड़ रही है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि भोजपुर जिला में सभी प्रकोष्ठ कार्यरत है।

संगठन दिन रात सभी के सुख दुख में शामिल हो रहा है। सभा को संबोधित करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी कुमारी, प्रदेश सचिव नीता कुशवाहा,कार्यकारी अध्यक्ष बबीता चौधरी, प्रदेश सचिव प्रभा सिन्हा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, संसदीय बोर्ड कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकाश सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान, प्रकाश कुमार, एकमा देवी, पति झारो देवी, कल्याणी मिश्रा,गीता देवी, सुनैना देवी, फूल कुमारी देवी, लीला शर्मा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थी।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी