धमदाहा/पुर्णिया।
किशोर कुणाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में अमरकांत झा, संजीब कुमार ठाकुर,अधिवक्ता संजय ठाकुर, मुन्ना प्रसाद सिंह, संतोष कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र विधान झा,भगवान झा किशोर कुमार ठाकुर, सामाज के लिए अपूर्णीय छति हुआ है। कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ समाजिक क्षेत्र में जो कार्य किया है वो एक कुशल नेतृत्व व्यक्ति के धनी ही आदमी कर सकते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर उर्फ शंकर आजाद ने कहा
पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सह सचिव थे। ट्रस्ट में आये दान के पैसा से गरीब निर्धन असहाय लोगो के लिए अनेकों कार्य कर हम लोगों के बीच यादाश्त स्वरूप छोड़ गए हैं। उन्होंनें कहा की किशोर कुणाल से मेरा व्यक्तिगत संबंध अच्छे मित्र थे। भारत सरकार गृह मंत्रालय में गृह मंत्री के ओएसडी थे। सरल स्वभाव मृदृभाषी व्यक्तित्व के घनि थे। उनके द्वारा सामाजिक प्रशासनिक सेवा में किये गए कार्य बखान किया जाए बहुत कम होगा समाजिक क्षेत्र के साथ-साथ मेरा व्यक्तिगत क्षति हुआ है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार