सिवान।

सिवान जिला के चितविसरांव के रोहित कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) में एससी / एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

                  मनोनयन के बाद उन्हें अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने की जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल पासवान, प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र विवेक ने बधाई दी है। वहीं स्थानीय लोजपा रामबिलास के कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


                     बहुत कम उम्र से हीं गरीब जरूरतमंद लोगों की समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति के जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद व भरोसे से मुझे जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा रामबिलास पार्टी को मजबूत कर राज्य में एनडीए सरकार बनाने की दिशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा।

ब्यूरो रिपोर्ट